होटल मैं नहीं चलाता था: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार लवकेश बजाज
मालवीय नगर (दिल्ली) में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, बजाज ने कबूला है कि कारोबार बढ़ाने के लिए होटल में कमरे बढ़ाए थे।