होटल में परोसे गए ऑमलेट को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, बना ₹900 का बिल

सोशल मीडिया पर एक होटल का बिल वायरल हुआ है जिसमें प्लेन ऑमलेट की एक प्लेट का दाम ₹800+18% जीएसटी (₹144) लिखा दिख रहा है। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "प्लेन ऑमलेट का दाम शायद ₹25 से ज़्यादा नहीं होगा।🤔🤔 96.87% का मार्जिन।😮" हालांकि, अन्य X यूज़र ने लिखा, "क्योंकि उस जगह को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च हुए।"