होटल सेक्टर के ₹5,000 करोड़ के IPO के लिए लीला पैलेसेज़ ने जमा किए ड्राफ्ट पेपर

लग्ज़री होटल चेन लीला पैलेसेज़, होटल्स ऐंड रिज़ॉर्ट्स ने आईपीओ के ज़रिए ₹5,000 करोड़ जुटाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। आईपीओ में ₹3,000 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे और ₹2,000 करोड़ का 'ऑफर फॉर सेल' होगा। कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज़ चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।