ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने होटल सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों को 'बाय' रेटिंग दी है। फर्म ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के लिए ₹830 का टारगेट प्राइस रखा जो इसमें पिछले बंद भाव से करीब 22% तक की तेज़ी दिखाता है। वहीं, आईटीसी होटल्स का टारगेट प्राइस ₹230 रखा गया जो इसमें करीब 20% तक की तेज़ी दिखाता है।