होटल सेक्टर का सबसे बड़ा ₹5,000 करोड़ का IPO लाएगी लीला पैलेसेज़: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, लग्ज़री होटल चेन लीला पैलेसेज़, होटल्स ऐंड रिज़ॉर्ट्स आईपीओ लेकर आ रही है और इसके लिए ड्राफ्ट पेपर जल्द फाइल किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पब्लिक इश्यू से ₹5,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इस साइज़ के साथ यह देश के होटल सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।