हेडफोन के तार और प्लास्टिक ज़िप टाई की मदद से हमलावर को-पायलट पर काबू पाया था: यात्री
लगभग 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आई 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट में सवार डेंटिस्ट के मुताबिक, उन्होंने हेडफोन के तार और प्लास्टिक ज़िप टाई की मदद से उस को-पायलट को काबू में लिया जिसने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला किया था। इसके बाद डेंटिस्ट ने मच्छार का इलाज शुरू किया। गौरतलब है, हमलावर को हिरासत में लिया गया है।