हेडलाइट खराब होने पर कर्नाटक में मोबाइल की टॉर्च के सहारे चलाई गई सरकारी बस, वीडियो वायरल
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KKRTC) की एक बस की हेडलाइट खराब होने के बावजूद उसे सड़क पर चलाया गया जिसके चलते कंडक्टर को मोबाइल फोन की टॉर्च से ड्राइवर की मदद करनी पड़ी। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है।