हूती विद्रोहियों के हमले से दहला रियाद, अरामको टावर को हुआ नुकसान
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों को सऊदी अरब ने रविवार को हवा में रोक दिया। इसके बाद गिरते हुए मलबे की चपेट में आने से तेल कंपनी सऊदी अरामको की रियाद स्थित अरामको टावर नामक गगनचुंबी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इमारत के बीच के हिस्से की कई खिड़कियां टूट गईं।