एअर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हूती हमले के बाद सऊदी अरब के रियाद की उड़ानें 10-अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। वही, हूतियों ने एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र से उड़ान न भरने की चेतावनी दी थी। हमले के बाद दिल्ली से रियाद जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट भी बीच रास्ते से वापस लौट आई।