हूतियों ने सऊदी अरब पर भीषण मिसाइल हमला किया है। वहीं, सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस ने कई मिसाइलों को नाकाम कर दिया। ईरान समर्थित हूतियों ने किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, सऊदी अरामको की जाज़ान रिफाइनरी और दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के दो बिजली संयंत्रों पर हमले की ज़िम्मेदारी ली है।