बकौल बीबीसी, ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने शनिवार को रियाद (सऊदी अरब) पर ड्रोन-बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले करने का दावा किया है। यह बयान रियाद के मुख्य हवाई अड्डे के पास धुएं के बड़े गुबार दिखाई देने के बाद आया। हूतियों ने यानबू में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको की यूनिट पर भी हमले का दावा किया।