हाथी पर बैठकर मायरा भरने पहुंचा राजस्थान में भाई, बहन ने क्रेन पर चढ़कर किया स्वागत

जोधपुर (राजस्थान) में मायरा भरने के लिए हाथी पर सवार होकर गाजे-बाजे संग बहन के घर पहुंचे एक शख्स का बहन ने हाइड्रो क्रेन पर चढ़कर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मायरा समारोह का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने मायरे में अपनी बहन को ₹21 लाख कैश, 10 तोला सोना व एक भूखंड दिया।

Load More