हाथ में जलता दीया लिए घुटनों के बल प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा मुस्लिम शख्स, वीडियो वायरल

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में घुटनों के बल पहुंचे कथित तौर पर एक मुस्लिम श्रद्धालु का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धालु हाथ में जलता दीया लिए घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए अंदर पहुंचकर दीया अर्पित कर प्रसाद प्राप्त करते दिखा। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसे 'धर्म से इतर आस्था' बताया।

Load More