हरदोई (यूपी) में हाल ही में बनी सड़क हाथ से उखड़ गई जिसको लेकर विधायक प्रभाष कुमार ने अधिकारियों को फटकार लगाई। 'हिन्दुस्तान' ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दो माह पूर्व ही यह सड़क ₹75 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई थी। विधायक ने बताया कि जनता ने शिकायत की थी जिसके बाद वह खुद मौके पर गए।