प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत होने पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "हृदयविदारक! आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।"