हैदराबाद के चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम मरम्मत के लिए खड़ी एक खाली ट्रेन में आग लग गई। आग प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच लगी और देखते ही देखते सात कोच इसकी चपेट में आ गए। दमकल कर्मियों ने शाम 7:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।