हैदराबाद का ऐसा कैफे जहां एक प्लेट इडली की कीमत है ₹1200, जानें क्या है इसमें खास
हैदराबाद के कृष्णा इडली कैफे में एक खास तरह की इडली को 24 कैरेट गोल्ड लीफ और गुलाब की पंखुड़ियों में लपेटकर परोसा जाता है जिसका नाम 'कृष्णा इडली' है। इसकी एक प्लेट की कीमत ₹1200 है। कैफे के मालिक के मुताबिक, इसका कोई स्वाद नहीं होता लेकिन यह खाने के अनुभव को अनोखा और यादगार बना देती है।