हैदराबाद (तेलंगाना) की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे भारत में छोड़ने के बाद उसके गहने, ग्रीन कार्ड व पासपोर्ट लेकर अमेरिका भाग गया। बकौल पुलिस, महिला का पति शिकागो में पुलिस अधिकारी है और महिला का उत्पीड़न करता था। तेलंगाना के एक नेता ने केंद्र सरकार से महिला की मदद करने की अपील की है।