हैदराबाद के शख्स को म्यांमार में दिए गए बिजली के झटके, पत्नी ने मांगी MEA से मदद

तेलंगाना के एक शख्स को पिछले साल तस्करी कर म्यांमार ले जाया गया जहां इंटरनेट घोटाले में साथ ना देने पर उसे प्रताड़ित किया गया व बिजली के झटके दिए गए। बंधकों को पैसे भेजने के बाद उनसे छूटकर वह थाईलैंड पहुंचा जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पत्नी ने मामले में विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।