हैदराबाद के हॉस्टल के खाने में मिला दाढ़ी बनाने वाला साबुत ब्लेड, तस्वीर आई सामने
हैदराबाद स्थित उस्मानिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के खाने में दाढ़ी बनाने वाला साबुत ब्लेड मिला है जिसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट ब्लॉक कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। छात्रों का दावा है कि पहले भी खाने में कीड़े और कांच के टुकड़े मिल चुके हैं। छात्रों से मेस के लिए ₹2,500-₹3,000/माह लिए जा रहे हैं।