हैदराबाद में पुलिस ने एक फार्महाउस में छापेमारी कर जुआ खेलने और 'मुर्गों की लड़ाई' में शामिल होने के आरोप में 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस से 46 मुर्गाें की लड़ाई वाले चाकू, सट्टे के सिक्के और कार्ड, 55 कारें, 64 स्मार्टफोन, 84 मुर्गे और ₹30.59 लाख से अधिक कैश ज़ब्त किए गए हैं।