हैदराबाद में कार चालक ने जर्मन महिला का किया रेप, हिरासत में लिया गया

हैदराबाद (तेलंगाना) में 22-वर्षीय एक जर्मन महिला ने कार चालक पर रेप करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह कुछ तस्वीरें लेने के लिए चालक के साथ गई थी और इसी दौरान उसने कार की पिछली सीट पर उसके साथ रेप किया।