हैदराबाद में क्रिस गेल के नाम का इस्तेमाल कर शख्स ने अपनी बहन से ठगे ₹2.8 करोड़
हैदराबाद की एक महिला ने एक फर्ज़ी कॉफी पाउडर बनाने वाली कंपनी में निवेश के नाम पर ₹2.8 करोड़ ठगने के आरोप में अपने भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। महिला के भाई ने वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल की फोटो और वीडियो दिखाकर दावा किया था कि कंपनी में गेल भी प्रमोटर हैं।