हैदराबाद में गणेश उत्सव के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने को लेकर 285 लोग गिरफ्तार
हैदराबाद में गणेश उत्सव के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में 1 हफ्ते के भीतर तेलंगाना पुलिस की महिला सुरक्षा विंग ने कम-से-कम 285 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी भव्य उत्सव के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे और महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे।