हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (तेलंगाना) के पास कांचा गाचीबोवली क्षेत्र में आईटी पार्क बनाने के लिए 400 एकड़ में फैले जंगल को काटा जा रहा है जिसके खिलाफ यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जंगल की कटाई के दौरान मोरों के 'रोने-चिल्लाने' की आवाज़ सुनाई दे रही है।