हैदराबाद में जीप में एयर राइफल लेकर शख्स ने 'महबूबा' गाना बजाकर बनाया वीडियो, हुआ अरेस्ट

हैदराबाद में खुली जीप में एयर राइफल लेकर शख्स ने 'महबूबा' गाना बजाकर वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 21-वर्षीय शख्स और जीप चालक को गिरफ्तार किया है और वीडियो में दिखाई गई राइफल को भी ज़ब्त कर लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी पेशे से वीडियोग्राफर है।