inshorts

हैदराबाद में ज़ब्त हुआ 1,000 लीटर भेड़-बकरी का खून, ज़िंदा जानवरों से निकाला जा रहा था ब्लड

ड्रग कंट्रोल और हैदराबाद सिटी पुलिस की टीम ने हैदराबाद में 'CNK इम्पोर्ट ऐंड एक्सपोर्ट' नामक फर्म में छापेमारी कर लगभग 1,000 लीटर भेड़ और बकरियों का खून ज़ब्त किया है। बकौल रिपोर्ट्स, खून ज़िंदा जानवरों से निकालकर हरियाणा स्थित एक फर्म को भेजा जा रहा था। आशंका है कि इसका उपयोग अवैध क्लीनिकल ट्रायल में किया जा रहा था।