हैदराबाद के चादरघाट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान अंडे फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार आधी रात हुई जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति नियंत्रित की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।