हैदराबाद (तेलंगाना) के तप्पाचबूतरा में एक हनुमान मंदिर में बुधवार को शिवलिंग के पास मांस के टुकड़े मिलने के बाद तनाव फैल गया। डीसीपी चंद्र मोहन ने बताया, "हमें संदेह है कि कोई जानवर मांस अंदर लाया होगा क्योंकि दरवाज़े बंद थे। हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।" एक बीजेपी विधायक का दावा है कि यह गोमांस है।