inshorts

हैदराबाद में विदेशी महिला पर्यटक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो आया सामने

हैदराबाद के चारमीनार के पास कुछ युवकों ने एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी की और उस पर नस्लीय व भद्दी यौन टिप्पणी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए हैदराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 'इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा रही है'।