हैदराबाद के गोलकोंडा आर्मी कैंटोनमेंट में गुरुवार को तेलंगाना स्टेट एविएशन अकैडमी के सेसना-152 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान एक पेड़ से टकरा गया जिससे ट्रेनी पायलट अनुष्का बाजपेयी और फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन एम प्रशांत कुमार घायल हो गए। विमान ने बेगमपेट एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हादसे की वजहों की जांच हो सकती है।