हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास बुलडोज़र ऐक्शन से तनाव, हिरासत में लिए गए BJP के 2 विधायक
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (तेलंगाना) के समीप एक भूखंड को साफ करने के लिए जेसीबी मशीनें लाए जाने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया है जिसके बाद बीजेपी के दो विधायक और 53 छात्र हिरासत में लिए गए हैं। दरअसल, सरकार इस भूमि को विकसित करने की योजना बना रही है जिसमें एक आईटी पार्क की स्थापना भी शामिल है।