कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झांसी (यूपी) मेडिकल कॉलेज के शिशु वॉर्ड में आग लगने से हुई 10 बच्चों की मौत पर कहा है, "यह बेहद पीड़ादायक है।" उन्होंने कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि इस हादसे के कारणों की जांच हो और जो भी ऐसी लापरवाही का दोषी हो उसपर सख्त कानूनी करवाई की जाए।"