'हिन्दुस्तान' के अनुसार, बेटी की शादी से 10-दिन पहले होने वाले दामाद संग अलीगढ़ (यूपी) से भागने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। बकौल महिला, पति उसे 'दामाद' संग भाग जाने को कहता था इसलिए उसने वह कदम उठाया। दोनों भागकर पहले मुज़फ्फरपुर (बिहार) और फिर दिल्ली गए थे।