होने वाली पत्नी ने सगाई में सरेआम लवर को लगाया गले, महाराष्ट्र में आयकर अफसर ने दी जान

नासिक (महाराष्ट्र) में आयकर अधिकारी हरेकृष्ण पांडे ने मंगेतर की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शादी के दिन आत्महत्या कर ली है। पांडे ने वाराणसी में सगाई में होने वाली पत्नी को अपने लवर को गले लगाते देख लिया था। पांडे ने शादी से इनकार किया लेकिन मंगेतर दहेज केस में फंसाने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रही थी।