हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस जीतने के बाद पाक खिलाड़ी ने कॉपी किया पांड्या का विनिंग सेलिब्रेशन

पाकिस्तान ने कुवैत को हराकर रिकॉर्ड छठा हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस का खिताब जीता है। जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद शहज़ाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के विनिंग सेलिब्रेशन की नकल उतारते नज़र आए। मोहम्मद शहज़ाद के नकल करने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। पांड्या ने यह विनिंग सेलिब्रेशन 2024 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद किया था।