यूपी के रेस्टोरेंट में नूडल्स में निकला कीड़ा, पीड़िता ने स्टाफ पर लगाया बदसलूकी का आरोप
हापुड़ (यूपी) में एक युवती ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में नूडल्स में एक इंच लंबा काला कीड़ा मिलने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि आपत्ति जताने पर स्टाफ और मैनेजर ने गलती स्वीकारने के बजाय उसके साथ बदसलूकी की और कहा कि 'ऐसा हो जाता है'। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू की।