हाफ पैंट व बनियान में युवक ने थार की छत पर चढ़कर UP में किया डांस, कटा ₹38500 का चालान
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में चलती थार की छत पर एक युवक के डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार मालिक और युवक के खिलाफ ₹38,500 का चालान काटा है। हाफ पैंट और बनियान पहने युवक ने तेज़ आवाज़ में म्यूज़िक बजाकर डांस किया। पुलिस के अनुसार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।