हैबिट कोच ने फोन चलाने की आदत की गैंबलिंग से की तुलना, कहा- यह अभी सबसे खतरनाक लत है

हैबिट कोच ऐश्डिन डॉक्टर ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "मोबाइल फोन चलाने की लत अभी सबसे खतरनाक चीज़ है।" उन्होंने कहा, "आप देख रहे हैं कि लोग स्क्रॉल करे जा रहे हैं...आपका शरीर कहता है कि मैं कुछ दिलचस्प ढूंढ रहा हूं जो अभी आएगा...कभी आता नहीं है। गैंबलर्स भी यही महसूस करते हैं कि लॉटरी अभी आएगी...अभी आएगी।"