inshorts

हूबहू असली सरीखे डुप्लिकेट यूट्यूब प्ले बटन बनाते मिस्त्री का वीडियो हुआ वायरल

सब्सक्राइबर्स की निश्चित संख्या पूरी होने पर यूट्यूबर्स को मिलने वाले अलग-अलग रंग के प्ले बटन की नकल बनाने वाले एक मिस्त्री का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह हूबहू असली सरीखे डुप्लिकेट यूट्यूब प्ले बटन बनाता दिख रहा है। यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "मेकिंग चार्जेस क्या हैं?"