कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) स्थित मलाणा गांव में लोगों का अपना कानून चलता है। पर्यटकों को गांव में कुछ भी छूने की मनाही है और ऐसा करने पर जुर्माना लगता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, करीब 326 बीसी में सिकंदर के यूनान लौटने पर उसके कुछ सैनिक मलाणा में बस गए थे व यहां के लोग खुद को उनका वंशज मानते हैं।