हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम से कहा है, "मैं (कप्तान) रोहित शर्मा और पूरी टीम से अनुरोध करता हूं कि वे हिमाचल प्रदेश के किसी भी लग्ज़ीरियस होटल में आएं और यहां की जलवायू का आनंद उठाएं।" सुक्खू ने कहा, "इसके लिए पूरी तरह से निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।"