हिमाचल प्रदेश के मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ में अपनी दोस्त अमरीन कौर से सगाई कर ली और सोमवार को दोनों शादी करेंगे। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकीं अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विक्रमादित्य की पहली शादी उदयपुर के मेवात वंश की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी।