हिमाचल के स्कूल में शिक्षिका ने कराई थी बेटे की शादी, HC ने RO लगाने की दी सज़ा
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका ने 3-साल पहले अपने बेटे की शादी करवाई थी जिस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए शिक्षिका को फटकार लगाई है। वहीं, हाईकोर्ट ने उसे स्कूल में 2 आरओ (वॉटर प्यूरिफायर) लगाने की सज़ा दी है। बकौल रिपोर्ट्स, शादी में स्कूल के हेडमास्टर व स्टाफ भी शामिल हुए थे।