inshorts

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में टीचर व स्टूडेंट्स के मोबाइल के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब शिक्षकों को अपने फोन स्टाफ रूम में रखने होंगे और विद्यार्थियों को फोन लाने पर रोक लगाई गई है। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने बताया है कि इसका उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।