हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुआ भारी भूस्खलन, लोग जान बचाने के लिए भागे; वीडियो आया सामने

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) में भाबानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भीषण भूस्खलन हुआ है। वहीं, घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें लोग मलबा गिरने पर जान बचाने के लिए भागते नज़र आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के पास निजी भूमि पर चल रहे खुदाई कार्य के कारण भूस्खलन हुआ होगा।

Load More