हिमाचल प्रदेश के छितकुल को क्यों कहा जाता है 'देश का आखिरी गांव'?
किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के छितकुल गांव को 2023 में भारत का 'बेस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ-द-ईयर' चुना गया था। 11,319-फीट की ऊंचाई पर स्थित छितकुल को 'देश का आखिरी गांव' कहा जाता है क्योंकि यह भारत-तिब्बत सीमा के सबसे नज़दीक स्थित भारतीय गांवों में से एक है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा लकड़ी से बने पारंपरिक घर देखने को मिलते हैं।