हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी का हुआ निधन

हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईबी नेगी का बुधवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के पहले डीजीपी के निधन पर दुख जताया है। वर्ष 1958 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नेगी 1990 में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।