हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से मची तबाही, 2 लोगों की हुई मौत

मंडी (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार देर रात को बादल फटने से भारी तबाही मच गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लापता हैं। अचानक आए सैलाब और भारी मलबे से कई सड़कें और रास्ते बंद हो गए हैं। कई घरों की निचली मंज़िलों में पानी और कीचड़ भर गया है जिससे भारी नुकसान हुआ है।