सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। बस कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताते हुए प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।